पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर की वट सावित्री की पूजा

– पति की दीर्घायु की कामना के लिए रखा जाता है व्रत

– मान्यता है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज से मांग लिए थे अपने पति के प्राण

पूरनपुर। सुहागिनों ने आज वट सावित्री की पूजा निर्जला व्रत रखकर की। इसको लेकर वट वृक्षों के पास भारी भीड़ लगी रही। कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार होती नजर आई। मान्यता है कि इसी दिन

पतिव्रता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वरदान मांग कर मांग लिए थे। उसी दिन से महिलाएं वट वृक्ष के नीचे विधि विधान से पूजा अर्चना करके अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

आज सुबह से ही इस बात को लेकर महिलाओं में उल्लास देखा गया। सज धज कर महिलाएं वटवृक्ष के पास पूजन करने पहुंची। इसको लेकर विभिन्न स्थानों पर भारी भीड़ रही। नगर से लेकर देहात तक इस व्रत का उल्लास देखा गया।

सूर्यग्रहण का भ्रम भी फैलाया गया : अनिल शास्त्री

कुछ लोगों ने भ्रम फैलाया कि सूर्य ग्रहण होने के कारण इस अमावस्या वट सावित्री व्रत नहीं रखा जाएगा। परंतु शिव शक्ति धाम मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण भारत में

दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका कोई प्रभाव अपने यहां फिलहाल नहीं है और व्रत में भी कोई रुकावट नहीं है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000