कोरोनामुक्ति हेतु घाटमपुर में हुआ सामूहिक हवन पूजन

पूरनपुर। आज गांव घाटमपुर में कोरोना महामारी से मानव कल्याण के लिए विशाल हवन-यज्ञ कराया गया। गांव के हर परिवार से सहयोग लिया गया। गांव के लोगों में भारी संख्या में महिलाएं पुरुषों एवं बच्चों ने भारी संख्या में पहुंचकर पुण्य कार्य में भाग लिया। आयोजन कर्ताओं में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज क्षेत्र के प्रांत घोष प्रमुख ललित जी, घाटमपुर मंदिर के प़बंधक लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, डालचंद, रोशनलाल, हरीप़साद, गंगाराम, सियाराम, पप्पू, छविनाथ आदि ने वृत रखकर हवन-यज्ञ में आहुतियां दी। और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000