♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव को ‘गौरव श्री सम्मान’, मिल रहीं बधाइयाँ

महाराष्ट्र के गवर्नर ने राजभवन में किया सम्मानित

मुम्बई/पीलीभीत। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने शुक्रवार को देश के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव को उनके अभिनय क्षेत्र में सराहनीय कार्य को लेकर राजभवन में गौरव श्री सम्मान 2023 से सम्मानित किया।

इस पर श्री यादव को बधाइयां मिल रही हैं। उनके गृह जनपद व आस पास के लोग भी श्री यादव को बधाई संदेश भेज रहे हैं।

 

पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के ग्राम कुंडरा निवासी राजपाल यादव ने फिल्म जगत में भारी नाम कमाया है। वे लगभग 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय करके भी देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजपाल यादव को राजभवन में गौरव श्री सम्मान 2023 से सम्मानित किया।

यह सम्मान महाराष्ट्र के 40 विभिन्न क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया गया है जिसमें फिल्म जगत में श्री यादव इस सम्मान से प्रतिष्ठित हुए हैं। इस पर फिल्मी जगत से उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी श्री यादव को बधाइयां मिल रहीं हैं। 

गृह ग्राम कुंडरा से लेकर शाहजहांपुर, बरेली व पीलीभीत में भी खुशी का माहौल, मिल रहीं बधाइयाँ

 राजपाल यादव के गृह जनपद शाहजहांपुर व आस-पड़ोस के पीलीभीत, बरेली व लखीमपुर खीरी से भी उनके चाहने वाले बधाई संदेश प्रेषित कर रहे हैं। राजपाल यादव के गांव कुंडरा (बंडा) में भी लोगों ने खुशी का इजहार किया। उनके घर को आकर्षक रूप से सजाया गया है एवं मिठाई बांटकर लोग शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं। उनके भाई राजेश यादव व अन्य परिजन ग्रामीणों सँग खुशियां मना रहे हैं। 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अपनेपन के कायल हुए अभिनेता राजपाल यादव

लोगों को हंसाने के लिए मशहूर फिल्म अभिनेता राजपाल यादव महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अपनेपन के आज कायल हो गए। समाचार दर्शन 24 के सम्पादक सतीश मिश्र से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्यपाल ने प्यार व सम्मान दिया वह वाकई काबिले तारीफ था। बकौल राजपाल यादव गवर्नर उनके कंधे पर हाथ रखकर राजभवन में घूमते रहे। अपनेपन से बातचीत की और काफी प्यार व दुलार दिया। श्री यादव ने कहा कि यह काफी अच्छा व मन को सम्मोहित करने वाला था। गवर्नर का व्यवहार उन्हें काफी पसंद आया और उन्होंने काफी तारीफ की राजपाल यादव ने कहा कि यह सम्मान उनके चाहने वालों की दुआओं का परिणाम है। इस दौरान उनके साथ संगीतकार अनु मलिक भी रहे। संगीत के क्षेत्र में श्री मलिक को भी राज्यपाल ने गौरव श्री सम्मान प्रदान किया।

सतीश मिश्र, सम्पादक 9411978000

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000