पूरनपुर में 2 घरों से हुई चोरी में 2 अज्ञात पर लिखा मुकदमा

पूरनपुर: बीती रात चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों का जेवर व नकदी चोरी कर ली थी शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कोतवाली क्षेत्र में लगातार है चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है पुलिस गश्त ना होने के चलते चोरों के हौसले बुलंद है।
ठंड के मौसम में चोरों की मौत आ जाती है। पुलिस का सुस्त रवैया के चलते चोर लगातार सक्रियता दिखाकर घरो में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। 1 महीने के अंदर दर्जनों चोरी की घटनाए हो चुकी हैं। पुलिस ने किसी भी घटना में अभी तक खुलासे की जहमत नहीं उठाई है। बीती रात नगर के ही मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी शिक्षक अल्ताफ हुसैन के घर में घुसकर चोरों ने 42000 की नगदी सोने के कुंडल, पेंडल, नथनी, वाली, चांदी की पायल सहित लाखों का जेवर चोरी कर लिया था। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने खाना पूरी कर खुलासे का आश्वासन देकर वहां से चली आई। वहीं दूसरी घटना में नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी नरेश चंद्र शर्मा के घर में घुसकर चोरों ने 46 सौ की नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पूरनपुर पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000