बार्डर पर पकड़ा मानव तस्करी का मामला, महिला बरामद, आरोपी नेपाल प्रहरी को सौपा

हजारा (पीलीभीत): इंडो नेपाल बॉर्डर पर खाद सरिया सीमेंट चीनी आदि की तस्करी के साथ साथ मानव तस्करी भी हो रही है मानव तस्करी के मामले में एसएसबी ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला को मुक्त कराया तो वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है
भारत नेपाल सीमा पर तैनात 49 वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की बीओपी चौकी बसई के सहायक कमांडेंट योगेश चंद्र मंडल ने जानकारी देते हुए बताया है कि देर शाम को नेपाल से भारत की ओर एक युवक एक युवती को लेकर आ रहा था। एसएसबी की पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर तो घबराया हुआ लगा। जिस पर जवानों ने रोककर जानकारी की। तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। जिस पर जवानों ने दोनों को बसई कैंप मुख्यालय पर लाकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम शालिकराम राणा निवासी कलुआपुर, रकबा बिंद्रा, कंचनपुर नेपाल बताया तो वही युवती ने अपना नाम मानमती राणा निवासी नगर पालिका नंबर 3 कंचनपुर नेपाल बताया। उक्त युवक ने बताया कि युवती को दवा कराने के लिए बसही जा रहा था। जबकि मानव तस्करी कर कहीं लड़की को अन्यत्र स्थान पर ले जाने की फिराक में था। पकड़े गए युवक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने भी यह बात कबूल की। जिस पर एसएसबी ने नेपाल महिला विकास समिति तथा इपीएफ और नेपाल प्रहरी को सूचना देकर बुलवाया। दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया है। यहां बता दें कि इससे पहले भी बसई में तैनात एसएसबी ने मानव तस्करी के मामले में पहले भी कई मामलों को पकड़ चुकी है। यहां भारत नेपाल सीमा पर आए दिन मादक पदार्थ के साथ खाद,चीनी, सीमेंट सहित अन्य सामग्री की तस्करी होती रहती है। इसके विपरीत सीमा पर तैनात एसएससी भी मुस्तैदी से तस्करी को रोकने के लिए हर पल सीमा पर पैनी निगाह रखती है। कई बार मादक पदार्थों की बड़ी-बड़ी खेप के साथ तस्करों को भी पकड़ चुकी है। मानव तस्करी के दौरान दोनो युवक व युवती को पकड़ने मे बसही कैंप के सहायक कमांडेंट योगेश चंद्र मंडल, एएसआई बलबीर सिंह, सेखाराम, रामबहादुर, महिला जवान कार्की व ममता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अजय शर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000