♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

टॉप फाउंडेशन की कवि गोष्ठी : उनके आगे नतमस्तक है पूरा हिंदुस्तान

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर हुई कवि गोष्ठी

पूरनपुर। साहित्य गतिविधियों को गति देने के लिए गठित टॉप फाउंडेशन द्वारा शिव शक्ति धाम मंदिर पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महा परिनिर्माण दिवस पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कई कवि व कवत्रियों द्वारा सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की गईं। कई नवांकुरों ने पहली बार काव्य पाठ किया।

इस आयोजन में नगर में इसी माह कवयित्री सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा हुई।

काव्य गोष्ठी का शुभारंभ
गीता राठौर द्वारा वाणी वंदना करने के साथ हुआ। उन्होंने सुमधुर स्वर में सुनाया
जगत जननी जन्मदायिनी
तुम शक्ति की हो परिभाषा।
हे! नारी तुम पूज्य सदा ही
हर हृदय की हो अभिलाषा।

https://youtu.be/WKZE9_sYpXw?si=zAEdle2A6WMYUJfr

डाक्टर नीता अग्रवाल ने पढ़ा
कान्ह राधा मिले स्वप्न में यूँ हमें,
रूप माधुर्य का मन करे आचमन।
बाँसुरी की धुनों बात मेरी सुनो,
यूँ सँवारो सुरों को सधे आज मन।

डाक्टर निराजना शर्मा ने शिव स्तुति करते हुए पढ़ा

हे सकल जीव के अधिनायक व्यवहार कार्य के दृष्टा हो।
सब तप साधक प्रिय लोचन से तुम जन्म मृत्यु के सृष्टा हो।

https://youtu.be/RxNLFwrY1iI?si=kW7CXYo5GEbuy-f_

नवांकुर रमा वर्मा ने सुनाया हाल ए दिल सुनाने को कोई सहारा ना मिले तो कागज़ कलाम उठा लेना जनाब।
सुना है वो आपका दर्द महफ़िल में सुनाने लायक बना देता है।

सुगन्ध अग्रवाल ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए पढ़ा

दलित जाति में जन्में थे भीम पड़ा था नाम। उनके आगे नतमस्तक है पूरा हिंदुस्तान।

इस लिंक से सुनिए राजेश राठौर राज का काव्य पाठ 

https://youtu.be/9RQMuDMkdNo?si=LkoJ_ira40kMkBEA

अध्यक्षता कर रहे पंडित राम अवतार शर्मा ने सुनाया।

मारुत नन्दन की गुनगाथ गहै रसना सों सदा नर नागर।
मूरति पावन रूप अनूप बसै मन मन्दिर मैं निसिवासर।
ग्यान की खान महा बलवान सुकीरति तीनहुँ लोक उजागर।
ध्यान धरै पद पंकज को सुचि राम कृपा सों तरै भव सागर।

https://youtu.be/5_FdVBpcF20?si=eU66AIwbPx6qnwBM

संचालन कर रहे कवि व पत्रकार सतीश मिश्र अचूक ने अस्तित्व नकारो मत उसका सब पर भारी वह नारी है सुनाकर मातृशक्ति को सर्वशक्तिमान बताया।

https://youtu.be/aqDTORrfp4Q?si=JjAGLvDrWCkmu0TP

युवा गीतकार विकास आर्य स्वप्न ने पढ़ा

https://youtu.be/2Ww7CG8Qv2g?si=11obGpNuAytg4bwz

रामभरोसे लाल, संजीता सिंह, सुषमा आर्य आदि ने भी सुंदर काव्यपाठ किया। प्रदीप सिंह मुखिया, शिवा पांडे, हर्षित मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसी माह होगा कवयित्री सम्मेलन

गोष्ठी में इसी माह नगर में कवयित्री सम्मेलन आयोजित करने की रणनीति तैयार की गई। जिसका संचालन संयोजन व अध्यक्षता मातृशक्ति द्वारा ही की जाएगी। इसमें केवल कवयित्रियां ही काव्य पाठ करेंगी। श्रोताओं में महिला पुरुष सभी रहेंगे। इस कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर नीराजन शर्मा रहेगी और अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री संगीता सिंघल द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का स्थान व तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी।

बेहतरीन कवरेज देने हेतु पत्रकारों का टॉप फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से जताया गया आभार-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0HBboZ9Cnh3cuPFFAvtEoe9Zw5oafQfdToMK8kbZbSRSjK69jGWPHCD8r5nvZuW3tl&id=61554026639762&mibextid=Nif5oz

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image