सुपर टेट में कम नंबर आये तो मौत को गले लगाया

सुपर टेट परीक्षा में कम अंक आने पर विवाहिता ने लगाया मौत को गले

पीलीभीत: सुपर टेट परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसको लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है गम के माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी संतोष की पत्नी शशि बाला ने इस बार सुपर टेट की परीक्षा में एग्जाम दिया था। परीक्षा में चार नंबर से फेेेल हो जाने सेे महिला पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव के चलते परेशान चल रही थी। बीती रात महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूल कर जान दे दी। सुबह उठे परिजनों ने जब महिला को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। महिला की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर महिला के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया है। गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक महिला का 4 साल का बेटा सक्षम भी है।

रिपोर्ट शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000