नई तकनीक : सुपर सीडर से पराली बिना काटे धान के खेतों में सीधे करिए गेहूं की बुवाई, लाइव देखिये कैसे

घुंघचाई। खेतों से पराली उठाने की समस्या से परेशान किसानों के लिए अच्छी खबर है वे आधुनिक पद्धति अपनाकर सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई करके इन सब बाधाओं को पिछड़ने में लगे हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा किसानों ने गेहूं के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होना बताया है।

लिंक पर क्लिक पर पाएं और जानकारी-

https://youtu.be/wk8oYBNwSLE

बड़े पैमाने पर गेहूं की बुवाई इस बार काश्तकार इस मशीन से कर रहे हैं। पराली प्रबंधन को लेकर के किसानों से प्रशासनिक अमले की गांव गांव चौपाल लगाकर ना जलाने की अपील की गई थी। वही अधिकांश गांव के श्रमिक बड़े पैमाने पर बाहर चले गए जिससे पराली निकालने में काफी समस्या आ रही थी और जो लोग निकाल भी लेते थे तो लगाएं कहां इसका झंझट बना हुआ था। उन्नतशील खेती करने वाले किसानों की पहल पर इस बार पराली को खेतों से बाहर नहीं निकाला गया और सुपर सीडर से एक ही बार गेहूं खाद मिलाकर डाल देने पर इसकी बुवाई हो जा रही है जिससे श्रमिक ना मिलने की समस्या से भी किसानों को निजात मिली है। पिछले वर्ष जिन लोगों ने इस पद्धति से गेहूं की फसल की बुबाई थी उन्होंने बताया कि गेहूं की उपज भी बेहतर रही क्योंकि सारा बुवाई का गेहूं जमीन के भीतर पहुंच जाता है और पानी लगाने के दौरान बीमारियां भी कम लगती हैं। पराली भी खाद का काम करती है।

https://youtu.be/wk8oYBNwSLE

रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000