अर्जुन पुरस्कार मिलने पर पीलीभीत के हाकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को मिल रहीं बधाइयाँ

पीलीभीत के हाकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पर उन्हें पीलीभीत में बधाइयां मिल रहीं हैं। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने ट्वीट संदेश के जरिए सिमरनजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि यह उनके जज्बे व जनून का परिणाम है। जनपद के युवाओं को सिमरनजीत सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने इसे जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है। देखें जिलाधिकारी का ट्वीट-

जनपद के कोच, खिलाड़ियों व जनप्रतिनिधियों ने भी सिमरनजीत सिंह को बधाइयां प्रेषित की हैं। समाचार दर्शन 24 एवं संपादक सतीश मिश्र की तरफ से भी उनको इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं।

इस लिंक से आप सुन सकते हैं उनका टोक्यो ओलंपिक में खेलकर लौटने के बाद पीलीभीत आगमन पर पहला इंटरव्यू जिसका आकाशवाणी गोरखपुर से प्रसारण हुआ था-

https://youtu.be/eVXbotUa3Qc

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image