ब्रहवाणी : पेपर लीक इवीएम हैक, मगर इरादे सारे नेक

पेपर लीक इवीएम हैक, मगर इरादे सारे नेक,

तवा चढ़ाकर मतलब का, रहे सभी दल रोटी सेंक,

लाने को अपनी सरकार,
सभी ढूँढ़ते भ्रष्टाचार,
सबके अपने चैनल हैं,
सबके हैं अपने अखबार,

कौन करेगा फैक्ट चेक,, रहे सभी दल रोटी सेंक….

रघुआ जिये या कि मर जाये,
रहे भटकता या घर जाये,
नेता पिंडदान कर देंगे,
उनको एक वोट कर जाए,

फिर नाले में देंगे फेंक,,, रहे सभी दल रोटी सेंक….

सारे दल हैं दल दल जैसे,
सपने सबके मखमल जैसे,
रक्त चूसते हैं जनता का,
ये बिस्तर में खटमल जैसे,

करे खोखला जैसे देंक,,, रहे सभी दल रोटी सेंक।

रचनाकार

✍️ ब्रम्ह मिश्र “ब्रह्म”

#ब्रह्म #काव्योदय 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000