जिताऊ प्रत्याशी को टिकट देने की सपा नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से की मांग  

सपा नेता मोहम्मद मियां खान दिल्ली में मुलायम सिंह से मिले

-कहा गुटबंदी से होगा पार्टी व चुनाव में नुकसान

सही आकलन करके ही टिकट देने की मांग

पूरनपुर। सपा नेेेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां उर्फ छोटे खा ने नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव जी से आवास पर 1 घंटे की मुलाकात की। इस दौरान मुलायम सिंह यादव से मोहम्मद मियां छोटे खा ने जनपद पीलीभीत के समाजवादी पार्टी के संगठन व जनपद पीलीभीत की चारों विधानसभाओं के संभावित उम्मीदवारों और नेताओं की गुट बंदी के बारे में अवगत कराया और नेताजी से कहा कि चारों विधानसभा हलकों में सर्वे कराकर जीतने वाले उमीदवारों को टिकट दिया जाए ताकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके। उन्होंने श्री खान को बताया कि शीघ्र ही इस मसले पर अखिलेश यादव से वार्ता करेंगे।

रिपोर्ट-रियाज अहमद खान

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000