मार्निंग वाक को निकले थे गजरौला इंस्पेक्टर और सड़क किनारे टहलता मिल गया बाघ

गजरौला : गजरौला थाना के प्रभारी शहरोज अनवर सुबह टहलने के लिये निकले तो नेशनल हाईवे 730 पर माला नदी के किनारे बाघ को हाईवे क्रास करते देखा थाना प्रभारी के पसीने छूट गये।

गजरौला प्रभारी शहरोज अनवर ने बताया की वह सुबह थाने से टहलने के लिये निकले तो गजरौला थाना से कुछ दूरी पर माला नदी के किनारे एक बाघ हाईवे क्रास कर रहा था। वाघ को देखा प्रभारी ने तुरंत वापसी करते हुये थाने मे इसकी जानकारी स्टाफ को दी। स्टाफ ने तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर जानकारी जुटायी। प्रभारी ने बाघ होने की सूचना वनविभाग को दी गयी। एव आस पङोस के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000