ग्रेजुएट डॉक्टर्स ने पुलिस स्टाफ को वितरित किये सेनिटाइज व मास्क

पूरनपुर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बहुत ज्यादा केस मिलने पर नगर के चिकित्सकों ने भी चिंता व्यक्त की और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पुलिस विभाग के समस्त स्टाफ को मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया। सर्वप्रथम ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता के नेतृत्व में सभी चिकित्सकों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी के ऑफिस में जाकर वहां पर उपस्थित सभी स्टाफ को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए। इसके पश्चात कोतवाली के समस्त स्टाफ को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए। साथ ही सभी चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों से कोरोना से बचने के उपाय बताए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता, सचिव डॉ यूसुफ खान,डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉ एसएस चंदी, अनुभव गुप्ता, डॉ मनदीप सिंह, डॉ प्रवीण गुप्ता

 

डॉ अमित विश्वास आदि उपस्थित थे। अंत में सभी पुलिसकर्मियों ने ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के समस्त चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000