धर्म कर्म : इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति

इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य 14,15 जनवरी की रात्रि में 2:09 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। प्रातःकाल नदियों में स्नान करें। गोमती देवहूति शारदा इत्यादि नदियों में स्नान के बाद प्रयाग कुंभ की शाही स्नान का पर्व पूरे दिन रहेगा। भगवान सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं इस बेला को मकर सक्रांति बेला कहते हैं। इसमें साधक को चाहिए प्रातः स्नान इत्यादि से निवृत्त होकर भगवान सूर्य को अर्घ‌ प्रदान करें। सूर्य को जल चढ़ाते समय ओम घृणि सूर्याय नमः इत्यादि मंत्र का जप करते रहें। उसके बाद रुद्राक्ष की माला से आदित्यए विद्महे भास्करए धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयात इत्यादि मंत्र की 108 बार जप करना चाहिए। उसके बाद चावल गुड तेल कंबल का दान करना चाहिए। कहते हैं शनि के घर में सूर्य का आगमन होता है। पुत्र के घर इसमें पिता का आगमन होने पर शनि की भी वस्तुओं का दान करना चाहिए। तिल से बनी हुई वस्तुओ या उड़द खिचड़ी का दान करने से पिता-पुत्र में प्रसन्नता रहती है। इससे सभी ग्रहों की शांति रहती है घर में प्रसन्नता रहती है।। उदयकालीन तिथि की मान्यता के अनुसार शरीर पर काले तिल का उबटन लगाकर नदी में स्नान करने से शनि प्रसन्न रहते हैं एवं तिल से बनी हुई वस्तुओं का दान करने से शनि प्रसन्न रहेंगे।

(पंडित अनिल शास्त्री,पुजारी शिव शक्ति धाम पूरनपुर)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image