
सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को हटाने के लिए सपा जिला अध्यक्ष ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने भाजपा के सोशल मीडिया सेल के फेसबुक पोस्ट पर भी आपत्ति करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
देखिए उनका निर्वाचन आयोग को भेजा गया पत्र-
सेवा में,
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.)
भारत निर्वाचन आयोग, उ.प्र.
विषय: भाजपा पीलीभीत फेसबुक आई.डी. संचालक व थानाध्यक्ष सुनगढ़ी के विरूö कार्यवाही हेतु।
महोदय,
भाजपा पीलीभीत की facebook ID https://www.facebook.com/BJP4PilibhitTR पर लगातार घृणायुक्त पोस्ट की जा रही है जो कि आदर्श चुनाव संहिता एवं आई.टी. एक्ट का खुला उल्लंघन है। पीलीभीत थाना सुनगढ़ी के अन्तर्गत दो लोगों के झगड़े को सम्प्रदायिक माहौल बनाने हेतु दिनांक 09-02-2022 को पोस्ट डाली गयी है। इसी प्रकार दूसरी घटना में एक युवती के प्रकरण में भी दिनांक 08-02-2022 को पोस्ट डाली गयी https://www.facebook.com/BJP4PilibhitTR/photos/pcb.1018495875423670/1018495798757011/ जिसमें जनपद पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के प्रभारी निरीक्षक का फोटो डालते हुए कहा गया कि “कया कोई सुरक्षा की परिकल्पना बिना भाजपा के शासन के कर सकता है“ इसके साथ ही थानाध्यक्ष सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी के फोटो डालते हुए उनके नाम का उल्लेख करते हुए एस.ओ. श्रीकांत द्विवेदी की सराहना भी की गयी हैं। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी एवं थाना स्टाफ ने इस प्रकरण में अपने फोटो भाजपा पीलीभीत को उपलब्ध कराये हैं इसकी जांच भी आवश्यक है। वैसे भी थानाध्यक्ष सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी भाजपा के चहेते होने के कारण वर्षों से नगर क्षेत्र में तैनात हैं और भाजपा के गुणगान करते रहते हैं ऐसे थानाध्यक्ष के रहते चुनाव प्रभावित होने की प्रबल आशंका है और आदर्श चुनाव संहिता के प्रतिकूल है। भाजपा नेताओं विशेषकर भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार के राजनैतिक संरक्षण के कारण ही वह पहले नगर के थाना कोतवाली में तैनात रहे और अब प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी के पद तैनात हैं।
अतः आदर्श चुनाव संहिता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी को प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटाना तथा भाजपा पीलीभीत की फेसबुक आईडी संचालक के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है।
सलंग्नक- संबंधित स्क्रीनशॉट
जगदेव सिंह जग्गा
जिलाध्यक्ष
समाजवादी पार्टी पीलीभीत
Mob 8433045337

