
गहलुइया जा रहे दंपत्ति की बाइक ट्राली के नीचे आई, महिला की कुचलकर मौत, पति हुआ घायल
पूरनपुर (पीलीभीत)। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल ट्राली के नीचे आ जाने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया।
सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम चतीपुर निवासी रमेश कुमार अपनी पत्नी नन्ही देवी 22 वर्ष के साथ आज मोटरसाइकिल से गहलुइया जा रहा था। जैसे ही वे जहूरगंज के पास पहुंचे थे कि ओवरटेक करने में बाइक फिसल कर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई जिससे नन्ही देवी की मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई जबकि रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और मोटरसाइकिल भी चकनाचूर हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट-ख़बरीलाल

