पेट्रोल पम्प स्वामी हरपाल सिंह का बीमारी के चलते हुआ निधन, जताया शोक

पूरनपुर। घुँघचाई स्थित उमाशंकर फिलिंग स्टेशन के स्वामी हरपाल सिंह पुत्र हरचंद का   बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके पुत्र डालचंद उर्फ निक्कू ने बताया कि करीब 1 सप्ताह पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी जिस पर उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। शुक्रवार सुबह 72 वर्षीय हरपाल सिंह ने अंतिम सांस ली। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल व रंजीत सिंह, महामंत्री सतीश मिश्र सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000