जेल अधीक्षक ने किया इनरव्हील क्लब की पुस्तक ‘अपराजिता’ का विमोचन

पीलीभीत। इनर व्हील क्लब ऑफ पुरनपुर पल्स ने अपनी पुस्तक अपराजिता का विमोचन वरिष्ठ जेल अधीक्षक जिला कारागार पीलीभीत शशिकांत सिंह से करवाया। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया की क्लब द्वारा प्रकाशित अपराजिता पुस्तक नारी के संघर्ष पर आधारित पुस्तक है। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह जी ने क्लब द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की बहुत प्रशंशा की और क्लब मेंबर्स की बहुत सराहना की। साथ ही क्लब मेंबर्स के सभी सदस्यों को जेल का भ्रमण करवाया। इसमें रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह भदौरिया का विशेष सहयोग रहा। क्लब की मेंबर्स श्वेता गुप्ता, शोभना गुप्ता आदि इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000