होली पर्व पर जारी संदीप की समाजसेवा, बच्चों में बांटी रंग, पिचकारी और खुशियां

पूरनपुर।  गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल द्वारा अलग अंदाज में हर वर्ष की तरह इस बार भी होली पर्व छोटे छोटे प्यारे प्यारे दर्जनों बच्चों के साथ उनके नारायण फिजियोथैरेपी सेंटर पर मनाया गया। यहां पर छोटे-छोटे बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी होली कैप के साथ-साथ टॉफी बिस्कुट भेंट कर खुशियां देने का प्रयास उनके द्वारा किया गया।  बच्चों के चेहरे पर उल्लासा साफ नजर आ रहा था।
उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी से सावधानीपूर्वक होली खेलने एवं प्राकृतिक रंगों के प्रयोग करने की बात कही।

इस लिंक से सुनें संदेश-

https://youtu.be/ZH_a5mDxOSo

उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे जब होली खेलने लगें तो उनके साथ बड़ों को सावधानी के साथ खेलना चाहिए।


यहां पर कमल आजाद , राजीव शुक्ला फिजियो, रुपेश, बलजीत सिंह ज्ञानी आदि लोग रहे सभी ने उनके प्रयास को अच्छा बताया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000