
आइये आपको कराएं सपहा में चल रहे रुद्र महायज्ञ के “लाइव दर्शन”
पूरनपुर : सपहा 94 गांव में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन आज यज्ञदेव को यजमानो ने आहुतियां समर्पित की। यज्ञाचार्य सूरज वाजपई की टीम के निशांत शुक्ल, मिथलेश दीक्षित, रमाकांत अवस्थी, विजय मिश्र ने आहुतियां लगवाई और पूजन कराया। लोगो ने यज्ञ की परिक्रमा करके पूण्य लाभ लिया। देखें नजारा-
पंडित वीरेंद्र शास्त्री जी ने सती अनुसुइया की पावन कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह तीनो देवो को माता अनुसुइया ने 6-6 माह का बच्चा बना दिया। देखें वीडियो-
कथावाचक राजेश शुक्ल पंकज ने महाभारत में पांडवों के लच्छा ग्रह में रहने की कथा सुनाई। कहा महाभारत सुनना जरूर पर करना मत।

इस मौके पर काफी महिला पुरुष कथा सुनने व परिक्रमा करने पहुचे।

अधिष्ठाता पंडित केशवराम शुक्ला ने बताया यह कार्यक्रम 31 जनवरी तक चलेगा। पूर्णाहुति और भंडारा 31को होगा। तिवारी मिउजिकल ग्रुप के विनीत तिवारी, फूल सिंह आधी रहे। मुख्य यजमान रामनाथ मिश्र, प्रताप सिंह, उमेश मिश्र, ओमप्रकाश मिश्र, भगवान सरन आदि ने आहुतियां दी। उन्होंने प्रवचन करते हुए महाभारत की कथा सुनाई। देखें वीडियो-
कथावाचक कुमारी रमा शुक्ला ने कथा और सत्संग का महत्व समझाया।
देखें वीडिये-
आज की कथा समापन पर आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। देखें वीडियो-
रिपोर्ट-विपिन मिश्रा/सुमित मिश्रा
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें