सेवानिवृत होने पर शेरपुर स्कूल की शिक्षिका शुशीला देवी को दी गई विदाई, सेवा भी सराही

शेरपुर कला। गांव के जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या सुशीला देवी आज सेवानिवृत्त हो गयीं। बृहस्पतिवार को समारोहपूर्वक उनको विदाई दी गयी। शेरपुर कलां के उच्चतम माध्यमिक विद्यालय में तैनात सुशीला देवी ने वर्षों तक बेसिक शिक्षा में रहकर शेरपुर कलां में सेवा और अपना बहुमूल्य एवं योगदान दिया। विदाई के समारोह में आज उनकी सेवाओं का ज़िक्र करते हुए उनकी लगन और कार्य के प्रति निष्ठा को याद किया गया।

इस लिंक से देखें कार्यक्रम का वीडियो-

https://youtu.be/uhIHad6hXHk

विद्यालय में उनके सुखमय जीवन सुस्वास्थ्य और दीर्घायु होने की दुआएं की गईं।

समारोह में मास्टर अरशद खान, संजय, प्रधान पुत्र यूनुस खान, प्रधान प्रतिनिधि नजीब खान, पंचायत सदस्य सैफ रजा मोंटू, अमानत खान सहित समस्त छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट-रियाज अहमद खान

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000