व्रतोत्सव पर्व दीपिका के सोलहवें अंक का हुआ विमोचन, संपादक पंडित राम अवतार शर्मा से सुनिये शनिदेव के राजा बनने से भूमण्डल में कैसी रहेगी उथल-पुथल

पांच क्रूर ग्रहों के हाथ में है सौर मंडल की सत्ता

-पंडित राम अवतार शर्मा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपिका का हुआ विमोचन

पूरनपुर (पीलीभीत)। पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा संपादित व्रतोत्सव पर्व दीपिका का आज शिव शक्ति धाम मंदिर पर समारोह पूर्वक विमोचन हुआ। मंदिर में देव पूजन व समर्पण के बाद विधायक बाबूराम पासवान और पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी ने इस दीपिका का विमोचन किया। इस अवसर पर दीपिका के संपादक पंडित राम अवतार शर्मा ने कहा कि इस बार सौरमंडल की सत्ता 5 क्रूर ग्रहों में के हाथ है, इसके चलते विश्व में उथल-पुथल रहेगी परंतु मंत्री के रूप में मौजूद गुरु के प्रभाव से सब कुछ सामान्य रहेगा। उन्होंने नल नामक सम्वत्सर व इसका कुम्भकार के घर वास होने के कारण इस बार अच्छी बरसात होने के भी योग बताए।

लिंक पर क्लिक करके सुनिये नव संवत्सर को लेकर और क्या क्या बोले संपादक श्री शर्मा जी-

https://youtu.be/9SoWl2dQ0oU

इस दौरान दीपिका निशुल्क वितरित की गई।
अशोक कॉलोनी के शिव शक्ति धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले व्रतोत्सव पर्व दीपिका का संपादक पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया। पंडित अनिल शास्त्री व उनकी टीम ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई।

लिंक पर क्लिक कर देखिये किस अंदाज में हुई दीपिका को देव समर्पण से पहले देव पूजा-

https://youtu.be/RhhI0j9UWPM

दीपिका की प्रति गणेश जी को समर्पित करने के बाद इसका विमोचन भाजपा विधायक बाबूराम पासवान और पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ विनोद तिवारी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने गोष्ठी में दीपिका को उपयोगी बताते हुए इसके संपादक पंडित राम अवतार शर्मा के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ विनोद तिवारी ने कहा कि आज जहां लोग अपने संस्कार भूल रहे हैं वहीं पंडित राम अवतार शर्मा द्वारा अपने स्वर्गीय पिता व ताऊ की स्मृति में दीपिका का प्रकाशन अच्छा प्रयास है। इसके 16वें अंक के प्रकाशन के लिए उन्होंने संपादक को बधाई दी। विधायक बाबूराम पासवान ने भी अपनी शुभकामनाएं दीपिका के प्रकाशन के लिए देते हुए इसे अच्छा प्रयास बताया। ब्राह्मण महासभा के महेंद्र मिश्रा, निरंकार पांडे, पंडित अनिल शास्त्री, राम शरण मिश्र मयंक, प्रदीप मिश्र, दिनेश वर्मा कनक, राम भरोसे लाल, महावीर प्रसाद मिश्र, राम प्रकाश शुक्ला, पंडित नवल किशोर शास्त्री आदि वक्ताओं ने विचार रखते हुए पत्रिका को काफी उपयोगी बताया और इसके प्रकाशन का क्रम जारी रखने के लिए संपादक को साधुवाद दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय खंडेलवाल व अशोक खंडेलवाल ने दीपिका संपादक पंडित राम अवतार शर्मा व पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी का रामनामी पटका पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान सभी को दीपिका की प्रति निशुल्क प्रदान की गई। मौजूद लोगों ने दीपिका प्रकाशन के लिए कोष की व्यवस्था पर भी चर्चा की और इसके लिए तात्कालिक प्रयास भी प्रारंभ किए। कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष आशीष शुक्ला, दुष्यंत शुक्ला, रामपाल पांडे, सत्यप्रकाश शुक्ला, ब्रजमुरारी लाल सक्सेना, वेद प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, रामसुरेंद्र मिश्रा, प्रदीप बिसरिया, त्रिपुरारी शरण शर्मा, भगवान चन्द्र सक्सेना, राम प्रकाश बाजपेई सहित काफी लोग मौजूद रहे। संचालन कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ने किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
04:11