हिट रहा प्रेस क्लब पूरनपुर का कवि सम्मेलन, अभिनेता, गोमती सेवकों, कवि, पत्रकारों व अतिथियों को मिला सम्मान, 2 पुस्तकों का हुआ विमोचन

*….फुलझड़ियों से मत खेलो अब ऐटमबम बम तैयार करो*

*- प्रेसक्लब पूरनपुर के कवि सम्मेलन व मुशायरे में कवि शायरों ने बांधा समां, देर रात तक गूंजीं तालियां*

*-कवि, पत्रकार व अतिथियों को किया गया सम्मानित*

पूरनपुर (पीलीभीत)। *युवा शक्ति भारत माता की मयखानों में झूम रही। घर की इज्जत दांव लगा बेइज्जति दामन चूम रही। अपनी चढ़ती हुई जवानी मित्रों मत बेकार करो। फुलझड़ियों से मत खेलो अब एटम बम तैयार करो।*

ओज की यह सुंदर रचना सुना कर ओज कवि डॉ कमलकांत तिवारी ने श्रोताओं में जोश भरा। उन्होंने शहीदों की कुर्बानी को सलाम करते हुए सवाल उठाये कि क्या उनकी कुर्बानी आज के इन सब अनाचारों के लिए थी। श्री तिवारी पूरनपुर के होटल राम एंड रेस्टोरेंट में प्रेस क्लब पूरनपुर द्वारा आयोजित और व्यापार मंडल पूरनपुर द्वारा प्रायोजित कवि सम्मेलन, मुशायरा व सम्मान समारोह में काव्य पाठ कर रहे थे। देर रात तक गीत गजल की महफिल जमी रही। श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। इस बीच कवि, साहित्यकारों, अतिथियों व पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

इस लिंक से देखें पूरा कार्यक्रम

https://youtu.be/Xs4MQJAun1U

कवि सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना व मां वाणी की वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित राम अवतार शर्मा ने मां वाणी की वंदना प्रस्तुत की। उन्होंने पत्रकारों को कई छंद भी समर्पित किए। उन्होंने कहा

*लेखनी से बनता है कोई जग वंद्य और लेखनी जगाती उर ज्वलित अंगार है। लेखनी से बनते भक्त और देशभक्त, लेखनी से चित्रकार और पत्रकार हैं।*

पीलीभीत से आए साहित्य भारती के जिलाध्यक्ष संजय पांडे गौहर ने नई पीढ़ी के क्रियाकलापों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

*उम्र अभी है जिन बच्चों की पढ़ने और कमाने की। लपट लग गई नेता जी के संग में चित्र खिंचाने की।*

कई अन्य सुंदर रचनाएं भी उन्होंने पढ़ीं जिन पर लोगों ने खूब दाद दी।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे बरेली से आये डॉक्टर रंजन विशद ने कहा

*मोहब्बत है बड़ी आसान जब चाहे तो कर लेना, मोहब्बत को निभाने में पसीने छूट जाते हैं।*

उनकी कई अन्य प्रस्तुतियां भी लाजवाब रहीं। बरेली से आईं नगमा बरेलवी ने पढ़ा की

*किसी ने सच कहा है यह सफर अच्छा नहीं लगता। रहो यदि कैद घर में भी तो घर अच्छा नहीं लगता। ये बरकत की दुआएं हैं इन्हें तुम नेमतें समझो, न हो मां-बाप जिनके घर वो घर अच्छा नहीं लगता।*

बरेली की शायरा व पूरनपुर की बेटी सुल्तान जहां ने भी शेरो शायरी से लोगों को जोड़ा तो पीलीभीत के वरिष्ठ पत्रकार व कवि अमिताभ अग्निहोत्री ने हाइकू सुनाकर तालियां बटोरीं। हास्य कवि देव शर्मा विचित्र व लखीमपुर से आये विशेष शर्मा ने श्रोताओं को अपनी हास्य व्यंग्य की रचनाओं से खूब गुदगुदाया। बीसलपुर से आये हास्य कवि बनवारी लाल मूरख ने ठेठ देहाती अंदाज में महंगाई पर कटाक्ष करते हुए पढा

*कहो कैसे पत्थर को पन्ना बता दो, कमर तोड़ दी महंगाई ने मेरी, मैं बांधू कहां पर घुटन्ना बता दो।*

सुप्रसिद्ध गजलकार अमिताभ मिश्रा की शेरो शायरी व गजल लोगों को काफी पसंद आई तो डॉ उदल राम मीत के मुक्तकों ने भी लोगों को सोचने व हंसने पर विवश किया। कार्यक्रम के संयोजक कवि व पत्रकार सतीश मिश्र अचूक ने पत्रकारों का हाल सुनाते हुए कहा कि

*हाल अपना क्या बताएं संकटों को क्यों चुना है, ताज पहना है जो हमने कंटकों से वह बुना है।*

पत्रकारों के शोषण पर उन्होंने फरमाया

*बढ़ गया है इतना शोषण पेशे में हम क्या कहें, डाकुओं सा नजर आता चीफ ब्यूरो जो बना है। कोई चावल मांगता है, कोई कहता वन घना है। कह रहे चूका घुमाओ, मना कर दो अनमना है।*

सुप्रसिद्ध गीतकार संजीव मिश्र शशि ने महंगाई पर गीत

*डर लगता है आने वाले हर त्यौहार से, डर लगता है बच्चों की मनुहार से*

पढ़कर खूब वाहवाही लूटी।
कवि सम्मेलन में देर रात तक गीत गजल व हास्य की फुलझड़ियों की बरसात होती रही। लोग जमकर तालियां बजाते रहे। समापन के बाद भी लोगों की मांग पर ओज कवि डॉक्टर कमलकांत तिवारी ने अपनी एक सुंदर रचना सुनाई। पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुरू हुआ या कार्यक्रम पत्रकारिता दिवस की शुरुआत तक अनवरत जारी रहा। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह, व्यापारी नेता हंस राज गुलाटी और समाजसेवी अशोक खंडेलवाल ने प्रतिवर्ष इस तिथि पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई देते हुए पत्रकारों की हौसला अफजाई की। वरिष्ठ कवि व साहित्यकार आचार्य देवेंद्र देव ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि पूरनपुर की सर जमीन पर पहले से ही साहित्यकार, कवि व पत्रकार बेहतरीन काम करते आये हैं। अब नई पीढ़ी भी इस दायित्व को बखूबी निभा रही है, यह हर्ष का विषय है और वे इसकी सराहना करते हैं।
——–
अतिथियों, कवियों व पत्रकारों का हुआ सम्मान


कवि सम्मेलन व मुशायरे के साथ पत्रकारों का सम्मान इस समारोह में किया गया। आतंकवाद के कठिन दौर में साधनों के अभाव में भी निडरता से पत्रकारिता करने पर वरिष्ठ पत्रकार इस्लामुद्दीन खां व कुलदीप सिंह, वन मैन आर्मी की तर्ज पर एकला चलो का अनुसरण करके बेहतरीन व निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर अमर उजाला के तहसील प्रभारी सर्वेश मिश्र, बेवाक व निडर पत्रकारिता के लिए स्पष्ट आवाज के जिला प्रभारी अहमद मियां खान और उभरते युवा पत्रकार के रूप में बेहतर पत्रकारिता के लिए आज तक के ब्यूरोचीफ सौरभ पांडे को सम्मानित किया गया। इन सभी पत्रकारों को भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई पत्रकारिता सम्मान 2022 प्रदान किया गया। मुंबई में अहिंसक भारत के मुख्य संपादक के रूप में जिले का नाम रोशन करने वाले बीसलपुर निवासी पत्रकार विनय पाठक को भी प्रेस क्लब ने सम्मानित किया। भोजपुरी फिल्मों के एक्टर व डायरेक्टर पूरनपुर निवासी अफसर खान को भी इस भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी कवि व साहित्यकारों को मां गोमती साहित्य सम्मान 2022 प्रदान करके सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी को उत्कृष्ट जनसेवा सम्मान से नवाजा गया। सभी ने उनके प्रयासों की सराहना की। प्रेस क्लब अध्यक्ष तारिक कुरैशी, संरक्षक नवीन अग्रवाल, अनिल शुक्ला व सरफराज अहमद खान, कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक सतीश मिश्रा अचूक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, मीडिया प्रभारी रियाज अहमद खान के अलावा देहात क्षेत्र के महमूद मियां, केके शर्मा, फखरुल इस्लाम खान, वहजत खान, सुमित मिश्रा, विकल्प सिंह विक्की, राजकुमार भारती, प्रदीप मिश्रा, निर्भय सिंह, दिनेश मिश्र सहित देहात क्षेत्र के कई अन्य पत्रकारों को भी इस कार्यक्रम में डीसीओ जितेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, मो. जाहिद खान, शैलेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू आशुतोष दीक्षित, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह, ब्रम्हकुमारी मिशन की बहन रीमा जी, भट्ठा एसोसिएशन के फरमान खां, राशिद खां, जावेद खां, जिपं सदस्य संजय खान, राकेश मिश्र, धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, अशोक वाजपेयी एडवोकेट, सोनू छीना, हर्ष गुप्ता, संदीप खंडेलवाल आदि अतिथियों ने सम्मानित किया। अतिथियों को भी मान सम्मान व स्मृति चिन्ह प्रेस क्लब की ओर से प्रदान किए गए।

गोमती सेवकों को मिला गोमती सेवा सम्मान

गोमती पर लघु फ़िल्म बनाने वाली लखनऊ की दीपिका चतुर्वेदी, घाटमपुर के लक्ष्मण प्रसाद वर्मा व माधोटांडा के पत्रकार कुंवर निर्भय सिंह व पूर्व प्रधान राममूर्ति सिंह को गोमती सेवा के लिए कार्यक्रम में गोमती सेवा सम्मान प्रदान करके सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूरनपुर पहुंचे प्रेस क्लब पीलीभीत के अध्यक्ष केशव अग्रवाल, डॉक्टर नीलेश कटियार, मुनिराज सिंह आदि का कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले स्टेशन चौराहे पर व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी आदि ने भी प्रेस क्लब पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व सत्कार करते हुए उनको सम्मानित भी किया।

इस लिंक से देखें

https://youtu.be/Xs4MQJAun1U

मीत-मुक्ता’ व ‘अचूक कुण्डलियाँ’ पुस्तकों का हुआ विमोचन

प्रेस क्लब के कवि सम्मेलन मुशायरा व सम्मान समारोह के मंच पर नगर के वरिष्ठ कवि डॉ उदल राम मीत की दूसरी पुस्तक ‘मीत-मुक्ता’ और कार्यक्रम के संयोजक आशुकवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ की छठी पुस्तक ‘अचूक कुण्डलियाँ’ का विमोचन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य देवेंद्र देव, देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, हिंदी साहित्य परिषद पीलीभीत के अध्यक्ष संजय पांडे गौहर के अलावा सभी कवि, साहित्यकारों, पत्रकारों, प्रेस क्लब व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, अतिथियों एवं सम्मानित श्रोताओं के बीच इन दोनों पुस्तकों का विमोचन किया गया।

सभी ने तालियां बजाकर पुस्तकों का स्वागत किया और पुस्तकों के रचनाकारों को विमोचन के सुअवसर पर शुभकामनाएं दीं। अतिथियों को पुस्तकों का वितरण भी किया गया। विमोचन कार्यक्रम से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ गई। ऐसा पहली बार हुआ जब पूरनपुर में एक साथ दो पुस्तकों का विमोचन हुआ।

इस लिंक से देखें-

https://youtu.be/Xs4MQJAun1U

कार्यक्रम में यह प्रमुख लोग रहे मौजूद

जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू आशुतोष दीक्षित, व्यापार मंडल के प्रांतीय नेता हंसराज गुलाटी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद खान, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह, कोतवाल अशोक पाल, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, अमरजीत सिंह, वरिष्ठ कवि व साहित्यकार आचार्य देवेंद्र देव, विकास आर्य स्वप्न, दिनेश वर्मा, अम्बर मिश्र, राजू खंडेलवाल, समर वीर सिंह, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, अधिवक्ता धीरेंद्र मिश्रा, अशोक बाजपेई, संजय सक्सेना, सत्यनारायण मिश्रा, संजय सक्सेना, जिपं सदस्य संजय खान, सर्राफा संघ के नरेश वर्मा, संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी, समाजसेवी संदीप खंडेलवाल, अशोक सिंह, गन्ना कृषक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुधीर शर्मा, निरंकार पांडे, वेद प्रकाश तिवारी, सोनू छीना, रामनाथ मिश्र छोटे, अनुराग अवस्थी मोहित, रामकुमार शर्मा, हरिओम उपाध्याय, प्रदीप शुक्ला, डॉक्टर तेज बहादुर सिंह तेजू, डॉ अनूप सिंह, डॉ राजेश अग्रवाल, हर्ष शर्मा डिंपल, डॉक्टर टीवी सिंह, सत्यपाल सिंह फौजी, विपिन मिश्र, विवेक तिवारी, शिवम मिश्र, सुमित गुप्ता, हर्षित, पवन सिंह यादव, सुधीर शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। काफी संख्या में माता बहनें भी कार्यक्रम में पहुंची और आनंद लिया।

इस लिंक से देखें पूरा कार्यक्रम

https://youtu.be/Xs4MQJAun1U

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000