गोमती महोत्सव में ब्रज की रासलीला मंडली ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, लाइव देखें कृष्ण-सुदामा मित्रता की लीला, आज शाम होगा समापन, आइये जरूर क्योंकि आपको गोमती मइया ने बुलाया है

पीलीभीत। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ पर 8 जून से शुरू हुआ मां गोमती महोत्सव निरंतर जारी है। शनिवार की शाम ब्रज की रासलीला मंडली ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं जिन्हें देखकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान श्री कृष्ण जी व उनके मित्र सुदामा के मिलन की लीला काफी मनोहारी थी।

लिंक पर क्लिक करके देखिए सुंदर प्रस्तुतियां-

https://youtu.be/ZzvlYClMzrA

इस महोत्सव का समापन आज शाम 7 से 10 बजे के बीच होने वाले लीला मंचन व सम्मान समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम में सेवादार के रूप में मौजूद माधोटांडा के पूर्व प्रधान राममूर्ति सिंह व कुँवर निर्भय सिंह ने बताया कि आज यह कार्यक्रम पूर्ण होगा। कार्यक्रम के आयोजक एसडीएम कलीनगर संदीप यादव व तहसीलदार ध्रुवनारायण ने सभी को इसके लिए आमंत्रित किया है। आज अंतिम दिन का आनंद आप गोमती उद्गम तीर्थ आकर जरूर लीजिए क्योंकि आपको गोमती मैया ने बुलाया है। इस कार्यक्रम में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के अलावा जनपद के कई विधायक, जिलाधिकारी पुलकित खरे, पूरनपुर एसडीएम राकेश गुप्ता और कई जिला स्तरीय अधिकारियों भी पहुंच रहे हैं।

इस लिंक से देखिये गोमती माता जी की आरती

https://youtu.be/QdiyDngLHqk

इस लिंक से देखिये भगवान श्री कृष्ण जन्म की लीला का मंचन

https://youtu.be/m9aLGo2dcUU

इस लिंक से देखिये माँ गोमती महोत्सव के शुभारम्भ की झलकियां

https://youtu.be/m9aLGo2dcUU

गोमती माता पर ड्रीम मेंगोज की डायरेक्टर दीपिका चतुर्वेदी जी द्वारा बनाई गई लघु फ़िल्म इस लिंक से देखिये-

https://youtu.be/m9aLGo2dcUU

बोलो जय गोमती माता जी की

 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image