रैली एवं गोष्ठी के साथ हुआ विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े का शुभारंभ

 

विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का रैली निकालकर किया गया शुभारंभ

जिला अधिकारी पुलकित खरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली की गई रवाना

पीलीभीत 11 जुलाई-2022 । विश्व जनसँख्या दिवस सोमवार को परिवार नियोजन परामर्श दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मक्खी चिकित्सा अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में जिला अधिकारी पुलकित खरे द्वारा झंडी दिखाकर विश्व जनसंख्या दिवस एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया
रैली में विद्यालय के छात्रों एवं नगरी एवं ग्रामीण आशा द्वारा प्रतिभा किया गया है रैली में प्रचार प्रसार वहन द्वारा परिवार नियोजन की थीम परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय लिखो तरक्की का नया अध्याय के साथ परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों के बारे में प्रचार किया गया रैली का समापन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ जिसके बाद वहां पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया तदोपरांत एक गोष्ठ का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार की अध्यक्षता में
किया गया जिसमें उनके द्वारा जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के लाभ के बारे में विस्तृत रुप से बताया गया गोष्ठी में राजकिय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता रानी के द्वारा जनसंख्या में हो रही लगातार वृद्धि एंव भविष्य में होने वाले दुष्प्रभाव पर चर्चा की राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उप-प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता सिंह के द्वारा गोष्टी में छात्रों को बढ़ती जनसंख्या एवं परिवार नियोजन साधनों की महत्व के बारे में जागरुक किया श्री नितिन गंगवार एमएच कंसलटेंट द्वारा परिवार नियोजन न अपनाने पर निष्पक्ष गर्भावस्था में होने वाली जटिलताओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया मंच का संचालन श्री संदीप उपाध्याय जनपद परिवार नियोजन विशेषज्ञ उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट द्वारा किया गया इसके अलावा समुदाय को छोटे परिवार के बड़े फायदे के बारे में सन्देश दिया गया।

बढ़ती आबादी देश की बर्बादी ,आबादी रोको बर्बादी रोको , यदि बढ़ती आबादी होगी तो देश की बर्बादी होगी, रैली नहीं अब रण होगा जनसंख्या नियंत्रण होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि परिवार की खुशहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की तभी संभव है, जब परिवार सीमित होगा। विकास के उपलब्ध संसाधनों का समुचित वितरण और बढ़ती जनसँख्या दर के बीच संतुलन कायम करने के उद्देश्य से आज सबसे अधिक जरूरत जनसँख्या स्थिरीकरण की है। परिवार को सीमित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास बास्केट ऑफ़ च्वाइस का विकल्प मौजूद है, जिसमें स्थायी और अस्थायी साधनों को शामिल किया गया है। इन अस्थायी साधनों में से अपनी पसंद का साधन चुनकर शादी के दो साल बाद ही बच्चे के जन्म की योजना बना सकते हैं। दो बच्चों के जन्म में कम से कम तीन साल का अंतर भी रख सकते हैं। दो बच्चों के जन्म में पर्याप्त अंतर रखना मां और बच्चे दोनों की बेहतर सेहत के लिए बहुत जरूरी है। जब परिवार पूरा हो जाए तो स्थायी साधन के रूप में नसबंदी का विकल्प चुन सकते हैं ।
इस अवसर र परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने कहा कि समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के लिए फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं के माध्यम से दो चरणों में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके पहले चरण में 27 जून से 10 जुलाई तक दम्पति सम्पर्क पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत लक्षित दम्पति को चिन्हित कर परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के प्रति प्रेरित किया गया। अगला चरण जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा का आज से शुरू हो रहा है जो 31 जुलाई तक चलेगा । इसके तहत लक्षित दम्पति को सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के बारे में किशोर-किशोरियों को भी जागरूक करने की जरूरत है ताकि भविष्य में वह सही समय पर सही कदम उठाने के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रमों में पुरुषों की सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी जिम्मेदारी समझनी चाहिए | छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा बिना पुरुष के अधूरी है। इसके साथ ही परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में भी बताया जा रहा है। परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी हासिल की
कार्यक्रम में श्री अमित शर्मा जनपद परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक मैनेजर श्री उत्तम कुमार डीसीपीएम श्री प्रवीन पाल अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री कौशल कुमार डीडीए श्री अनिल कुमार डीसीएए श्री लक्ष्मीकांत शर्मा दीपक आदि द्वारा सहयोग किया गया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिका श्रीमती नीतू सिंह एवं अन्य स्टॉप द्वारा गोष्टी के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000