स्व.सचिन अग्रवाल के जन्मदिन पर टीवी मरीजों को भेट कीं पौष्टिक आहार की किटें

पीलीभीत। आज रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर पीलीभीत ने जिला टीवी अस्पताल पीलीभीत में जाकर टीवी से ग्रसित 5 बच्चों को पौष्टिक आहार की किट उपलब्ध करवाई।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष एवं सोसाइटी के आजीवन सदस्य कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया आज की यह किट क्लब के संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल जी की स्मृति में आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर प्रदान की गई है। रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स लगातार पिछले 16 महीनों से बच्चों को पौष्टिक आहार किट प्रदान कर रहा है तथा पिछले 3 महीनों से रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा पूरनपुर भी इस कार्य में शामिल हुआ है।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने जिला टीवी अस्पताल में जाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार, डी टी ओ डॉक्टर के के जौहरी, डॉक्टर एस के सिंह के साथ मिलकर टीवी से ग्रसित रोगियों को प्रदान की। इस अवसर पर एस टी एस राजेश गंगवार, एसटीएलएस शेर सिंह चौहान,  टी वी एच बी स्वेतकांस सक्सेना व टीवी अस्पताल का सभी स्टाफ़ मौजूद रहा।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000