गुरु पूर्णिमा आज : आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, माता भगवती देवी गोशाला के मंदिर पर होगी प्राणप्रतिष्ठा

पीलीभीत। आज गुरु पूर्णिमा है यानी गुरु को प्रतिष्ठा देने का पावन पर्व। इस दिन गुरु परंपरा वाले मठ मंदिरों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है। व्यक्तिगत तौर पर भी लोग अपने गुरुओं को आदर व सम्मान इस दिन पर देते हैं। गुरु पूर्णिमा पर जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पर नवनिर्मित यज्ञशाला एवं गायत्री माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। इस अवसर पर यज्ञ गोष्टी एवं भंडारा भी होगा। जनपद के सभी कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन आमंत्रित हैं। यह जानकारी  गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने दी है। इस लिंक से सुनें उनकी बात-

https://youtu.be/3CAHOxBm_-Q

गोशाला प्रबंधक अनंतराम पालिया ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उत्तर बागर स्थित स्वामी जी की मढ़ी पर भी श्रीरामचरितमानस पाठ के बाद भंडारे का आयोजन आज किया जाएगा। श्रीलाल बाबा मंदिर अमरैया कला में चल रहे यज्ञ व प्रवचन कार्यक्रम के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के रविंदर कुमार व यज्ञ करा रहे पंडित अनिल शास्त्री ने सभी भक्तों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। यह कार्यक्रम 7 जुलाई से चल रहा है। 

विधायक स्वामी प्रवक्तानंद खुद करेंगे प्रवचन, भंडारा कल, यह है आमंत्रण का संदेश

माननीय विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद जी के श्री परम अक्रीय धाम आश्रम खमरिया पुल पर उनके मुखारविंद से गुरु पूर्णिमा पर सत्संग का आयोजन किया जा रहा है, जिस के उपलक्षय में दिनांक 14 जुलाई दिन गुरुवार को प्रातः 10 से हरि की इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सब जनता जनार्दन सादर आमंत्रित है।

मिलाप सिंह, विधायक समर्थक

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000