पोषण माह : 22 सितंबर को बच्चों की सेहत परखने के लिए पीलीभीत में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कराई जाएगी स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता, किया जा रहा जागरूक

प्रतियोगिता में परखी जाएगी स्वस्थ्य बालक-बालिका बच्चों की सेहत

– 22 सितंबर को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी प्रतियोगिता
– छह मानकों के आधार पर दिए जाएंगे बालक-बालिका को प्रतियोगिता में अंक

पीलीभीत। पांच साल तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने, पोषण की महत्ता के बारे में जागरूक करने और स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से इसी माह की 22 तारीख को स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि आपके बच्चे की मासिक वृद्धि कितनी है, उसकी साफ-सफाई पर कितना ध्यान दिया जाता है? इस तरह के लगभग छह मानकों के आधार पर प्रतियोगिता का संचालन होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि राज्य पोषण मिशन निदेशक कपिल सिंह की ओर से सभी जिलों में 22 सितंबर को स्वस्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता को आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह गतिविधि पोषण माह के अंतर्गत संचालित की जाएगी। जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के अभिभावकों को प्रतियोगिता के बारे में जागरूक करने और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने को कहा जा चुका है। ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता लाई जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस, ग्रोथ चार्ट तथा कम्युनिटी ग्रोथ चार्ट प्रतियोगिता से पहले पहुंचा दिए जाएंगे। प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्रतियोगिता के समाप्त होने पर बच्चे के स्वास्थ्य की डिटेल जैसे वनज, लंबाई, ऊंचाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर पर करनी होगी। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जा सकेगा। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

रिपोर्ट-सतीश मिश्र, सम्पादक

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000