सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 120 करोड़ की लागत से बनने वाली 25 सड़कों का किया शिलान्यास

पीलीभीत। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 120 करोड़ रु की लागत से बनाई जाने वाली करीब 25 सड़कों में पूरनपुर ब्लॉक की जोगराजपुर से सुलतानपुर, पूरनपुर-खजुरिया से टांडा छत्रपति, जगराजपुर नहर से किशनपुर हरिपुर, पूरनपुर दियोरिया रोड से अभयपुर माधोपुर, पूरनपुर खटीमा रोड से बूंदीभूड़, महाराजपुर से मुजफ्फर नगर वा खजुरिया से बमनपुरी सड़क शामिल है।

बीसलपुर ब्लॉक की गुलंदा से भौनी व कासिमपुर से उल्लिका, मरौरी ब्लॉक की पीलीभीत-खटीमा रोड से पीलीभीत-माधोटांडा रोड बाया भमौरा-सैजना, पीलीभीत पूरनपुर रोड से वाहनपुर वाया कुठिया रठे-अमखेड़ा, पीलीभीत- पूरनपुर रोड से करोड बाया वाहनपुर, पीलीभीत – पूरनपुर रोड से जार कलिया व पीलीभीत – पूरनपुर रोड सिसय्या इघ्रा, ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र की पीलीभीत -बरेली रोड से कनाकोर बाया सैजना- नवादा खुशहाली, चिनौरा से भीकनपुर बाया जिरौनिया-भूड़ा, जहानाबाद-रिछा रोड से अजीत दांडी व नूरपुर -चांद दांडी, बरखेड़ा ब्लॉक की पीलीभीत -बीसलपुर रोड से दौलापुर, टिकरी माफी से पुरैनिया व अमेडी नदी – बर्रामऊ, बिलसंडा ब्लॉक की बीबीजी रोड भीकमपुर से मुंडिया भगवंतपुर व भीकमपुर-पसगवां तथा अमरिया ब्लॉक क्षेत्र की अमरिया से परेवा वड्यूनीडॉम से बिजटी सितारगंज सड़क शामिल हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000