पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी ने दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण, की कोविड बूस्टर डोज लगवाने की अपील

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी  एक दिवसीय जनपद दौरे पर पीलीभीत पहुंचे। तयशुदा कार्यक्रम के तहत सबसे पहले सांसद वरुण गांधी ने आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

यहां उन्होंने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पीलीभीत को आदर्श जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र घोषित करने पर बतौर मुख्यअतिथि बैरलर बार गेट फैसिलिटी का फीता काटकर उदघाटन किया। उसके बाद उन्होंने दिव्यांगो को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान मशीन, कृत्रम हाथ पैर आदि वितरित किए।

सांसद वरुण गांधी ने सभी से कोविड बूस्टर डोज लगवाने की भी अपील की

सांसद वरुण गांधी ने मौजूद लोगों से अपील की है कि वे कोविड की बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें क्योंकि इसके जरिये ही कोविड से बचा जा सकता है। उन्होंने इसे उपयोगी बताया और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार अगले 75 दिन के लिए कोविड-19 की बूस्टर डोज बिल्कुल मुफ्त दे रही है। उन्होंने किसी भी सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर एहतियाती टीका लगवाने की बात कही।

इस दौरान प्रमुख रूप से दिव्यांग्यजन सशक्तिकरण अधिकारी केपी सिंह, केंद्र प्रभारी सुखवीर सिंह भदौरिया, सांसद सचिव कमलकांत आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सतीश मिश्र।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000