
हर्षोल्लास से मनाया जा रहा भइया दूज का त्योहार
पीलीभीत। जनपद भर में भैया दूज का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज बहनें भाइयों के घर पहुंची और तिलक करके मिठाई खिलाकर त्यौहार मनाया। भाइयों ने भी उपहार देकर बहनों का मान सम्मान किया। त्यौहार को लेकर सड़कों पर भारी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए पूरे दिन भीड़ लगी रही। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने वालों की कतारें लगीं रहीं।

उधर पूरनपुर स्थित ब्रह्मा कुमारी meditation सेंटर पर भइया दूज पर्व मनाया गया। डिप्टी कमांडेंट अमनदीप सिंह और उनके साथ कई जवान यहां पहुंचे ब्रम्हकुमारी बहनों ने उन्हें मिठाईयां ख़िलाईं। यहां नेकी की दीवार के संस्थापक गुरमेल सिंह, ब्रम्हकुमारी आश्रम के शिवम मौर्य आदि रहे।

