फरवरी माह में चलेगा कुष्ठ रोगी खोजने का अभियान

– लोगों को जागरूक करने के लिए सीएमओ ने रवाना किया जागरूकता रिक्शा
•-28 फरवरी तक खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

पीलीभीत, 30 जनवरी 2023

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने जागरूकता रिक्शे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान पुरे फरवरी से शुरू किया जाएगा, जो 28 फरवरी तक चलेगा।

जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. एस. के सिंह ने बताया कि हर सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता है। किसी व्यक्ति के शरीर पर दाग व धब्बा हो, जिसका रंग शरीर के रंग से हल्का हो तो ये कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। जरूरी बात यह है कि दाग वाले हिस्से के आसपास सुन्नपन महसूस होता है तो वह व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीड़ित है। ऐसे मरीज तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से चेकअप कराएं। कुष्ठ रोगी को बिना खर्च के दवाएं मिलती हैं। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉकों में कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के लिए टीमें बनाई गई हैं।

सीएमओ डॉ़. आलोक कुमार ने अपने दफ्तर के स्टाफ को शपथ दिलाकर कहा कि सभी कर्मचारी अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करेंगे। 15 फरवरी से शुरू होने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। इस अभियान में 602 टीमें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी धीरे-धीरे फैलती है। इसके लक्षण दिखने में कई साल लग जाते हैं। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है।

यह हैं लक्षण

• त्वचा पर दाग
• दाग में सुन्नता
• दाग में जलन, चुभन, आंखों में कमजोरी
• नसों में सूजन, मोटापन या दर्द
• चेहरे, शरीर और कान पर गांठें, छाले और घाव जिसमें दर्द न हो
• हाथ व पैरों में विकृति

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
18:50