गोमती उद्गम तीर्थ पर नारी शक्ति क्लब ने किया “तारे जमीन पर” पार्क का शुभारंभ

पूरनपुर। गोमती उद्गम स्थल पर नारी शक्ति क्लब द्वारा स्थापित *तारे जमीं पर* पार्क में रामनवमी के शुभ पावन दिवस पर बच्चों के मनोरंजन और विकास हेतु आकर्षक झूलों का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत मैरी गो राऊंड, सी सॉ और स्लाइडर आदि झूले लगाए गए। इस अवसर पर क्लब की सलाहकार समिति के सदस्यों ने प्रेसिडेंट की अध्यक्षता में पूरी एहतियात के साथ 2 गज की दूरी का पालन करते हुए बहुत ही सुंदर पूजा पद्धति के साथ झूलों की पूजा-अर्चना की। कोविड के इस कठिन दौर में क्लब की अध्यक्ष भावना अग्रवाल जी ने सभी नगर वासियों से मास्क लगाने की, 2 ग़ज़ की दूरी का पालन करने की, सावधानी बरतने की एवं स्वस्थ और सुरक्षित रहने की अपील के साथ रामनवमी की बधाई दी । इस अवसर पर भावना अग्रवाल, सविता खंडेलवाल, मोनिका गुप्ता, दीपा गुप्ता, नीतू गुप्ता, प्रभा गुप्ता और रेखा खण्डेलवाल उपस्थित रहीं ।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000