पीलीभीत सहित यूपी के 3 जिलों में एनआईए की छापामारी, एक घंटे की जांच पड़ताल

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी
(NIA) ने आज पीलीभीत, बुलंदशहर व प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के 3 जिलों में
छापेमारी की।
मूसेवाला मर्डर केस में हथियार
सप्लाई करने वालों के कनेक्शन की टीम तलाश कर रही है। इसी को लेकर
पंजाब जेल में बंद पीलीभीत जनपद के आजाद सिंह के घर पर आज सुबह 5 बजे
NIA की टीम ने छापामारी की। यह टीम गांव निवासी दिलबाग सिंह के घर पहुंची। उनका बेटा
आजाद सिंह काफी दिनों से पंजाब जेल में बंद है। उस पर हथियार सप्लाई करने का
आरोप है। यहां करीब 1 घंटे तक जांच पड़ताल चलती रही। नौकरों से पूछताछ के बाद एनआईए की टीम वापस लौट गई। पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि एनआईए की छापामारी पूरी तरह गोपनीय थी और इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कोई भी जानकारी टीम द्वारा साझा नहीं की गई।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000