
पूरनपुर में टप्पेबाजों ने महिला को गुमराह कर लूटा ज़ेवर व मोबाइल, एसपी बोले कराएंगे कार्रवाई
पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली रोड़ सुधीर कालोनी में बाइक सवार टप्पेबाजों ने महिला को गुमराह कर ज़ेवर व मोबाइल लूट लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। बताया गया कि दो बाइक सवार 4 टप्पेबाजों ने CHC में कार्यरत संविदा एनएम को पति की बीमारी से बचाने व भगवान के दर्शन करवाने के नाम पर गुमराह कर दिया। आरोपियों से घिरी एनएम ने कान के कुंडल, मोबाइल व गले की चेन देकर किसी तरह आरोपियों से पीछा छुड़ाया। दिन दहाड़े टप्पेबाजों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने महिला से जानकारी की है।
इस लिंक से सुनिये पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की बात-


