पंचतत्व फाउंडेशन पहली मार्च को गोमती उद्गम स्थल से शुरू करेगा गोमती पदयात्रा, केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

वॉटर वुमन शिप्रा पाठक की पैदल गोमती यात्रा के प्रथम दिन गोमती उद्गम पहुँचेंगें केंद्रीय जल मंत्री प्रह्लाद पटेल। जारी हुआ सरकारी कार्यक्रम-

इससे पहले भी नर्मदा की 3600 किमी की पैदल यात्रा के अलावा सरयू,कैलाश मानसरोवर एवम शिप्रा नदी की यात्रा कर चुकी हैं उत्तर प्रदेश दातागंज की शिप्रा।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य गोमती किनारे प्राचीन शिवालयों को सूचीबद्ध करने के अलावा,नदी किनारे वृक्ष लगवाना एवम् सभी प्रसिद्ध तीर्थों की जानकारी लेते हुए उनके विकास हेतु कार्य करना होगा।

पहली मार्च को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री प्रह्लाद पटेल माधोटांडा आकर वॉटर वुमन शिप्रा पाठक को गोमती नदी की पैदल यात्रा में पहले दिन कुछ किलोमीटर पैदल चल कर साथ देंगे।
आपको बताते चलें शिप्रा पाठक पर्यावरण प्रहरी है और पिछले कई वर्षों से नदियों एवम वृक्षों के लिए कार्य कर रहीं हैं। अपनी पंचतत्व संस्था के माध्यम से 1 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लेने वाली शिप्रा की पंचतत्व फाउंडेशन अब तक १० लाख पौधों का रोपण कर चुकी है।
अपनी पैदल यात्राओं में वॉटर वुमन पहले नदी संरक्षण के लिए नदी किनारों की जानकारी के लिए पैदल यात्रा करती हैं, उसके साथ साथ नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों के साथ नदी का पर्यावरण के प्रति महत्व के लिए संवाद करके वृक्ष लगाने की रूपरेखा भी तैयार करती हैं। इस तरह गोमती नदी की यात्रा करके किनारे किनारे वृक्ष लगाने की रूपरेखा तैयार करने वाली शिप्रा पहली ऐसी लड़की हैं।
माधोटांडा पीलीभीत से आरंभ हुई ये यात्रा बनारस में जाकर पूर्ण होगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image