♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किसान को भगवान मानते हैं तो भगवान की मर्यादा का पालन भी करें : वरुण गांधी

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी एक दिवसीय जनपद दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि मरौरी ब्लॉक के ग्राम पड़री में कौशल्या देवी विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम तथा पूरनपुर के ग्राम गुलडिया भूपसिंह में जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
सांसद वरुण गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि जब हम कोई पवित्र काम करते हैं तो हम कुदरत और संसार के नियमों का पालन करते हैं। ईश्वर के कानून के न्याय का पालन करने का नाम धर्म है और राजनीति में जो उसका पालन करता है तो वह सही मायनों में राजधर्म का पालन कर रहा है। हमारे देश को बाटने वाली नही जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है। हमारा देश हमारी भावनाओं का संग्रह है और हमारा राष्ट्र ध्वज हमारी श्रद्धा का केंद्र है। हमारा कर्तव्य है कि हम देश के झंडे को ऊंचा उठाए रखें। सेना की इज्जत करें और अपने आदर्शों से कभी समझौता न करें।
उन्होंने कहा कि वे राजनीति में किसी स्वार्थ या लाभ के लिए नहीं बल्कि देश को आगे बढ़ाने के लिए आए हैं। जबसे वह सांसद बने हैं कभी अपने लिए सरकारी तनख्वाह सरकारी बंगला, सरकारी गाड़ी नहीं ली। बल्कि उन्होंने अन्य सांसदों को भी चिट्ठी लिखकर अपनी तनखाह न लेने का आग्रह किया था जिसपर करीब 60- 70 लोगों के सकारात्मक जवाब भी आए।

https://youtu.be/md8OItLc7Ec

वरुण गांधी ने कहा कि उन्होंने अपनी सुविधाएं उन गरीब किसानों को दीं जो कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके थे। कई किसानों के कर्ज माफी में भी उन्होंने अपना योगदान दिया। बोले की जरूरतमंदों के लिए हमेशा उनके दरवाजे खुले हैं। बोले कि वह देश को जोड़ने की राजनीति करते हैं। जात-पात और धर्म की राजनीति हमारे देश का कभी भला नहीं कर सकती।
चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादों को भी सांसद वरुण गांधी ने याद दिलाया।

https://youtu.be/VUt9prwnSHs

बोले कि किसान देश का अन्नदाता भगवान कहा जाता है। जो किसान 16-16 घंटे अपने खेतों में मेहनत करके अपनी फसल उगाता है उसी किसान को 2 घंटे में छुट्टा जानवर/आवारा पशु बर्बाद कर देते हैं। कृषि प्रधान देश में किसान दिनभर खेतों में मेहनत कर रात में स्वयं खेत की चौकीदारी करे यह ठीक नहीं है। इसीलिए इस पर सरकार को तत्काल ठोस कदम उठा कर किसानों की समस्याओं को दूर करना चाहिए।

https://youtu.be/B2o8_B1uKYU

इस अवसर पर सांसद के निजी सचिव कमलकांत, चेयरमैन प्रदीप जयसवाल लल्लन, सांसद प्रतिनिधि राजू आचार्य, अनिल सिंह, संजय सिंह, ध्रुव प्रताप सिंह, हरिओम प्रजापति, सिद्धार्थ शुक्ला, रंजीत सिंह, हरविंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, मनोज वर्मा, बबलू वर्मा, जगदीश लोधी, सूरज शुक्ला, रमेश लोधी, दीपक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


 पूरनपुर के गुलड़िया भूपसिंह में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी ने संविदा कर्मचारियों के शोषण और उनके उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में सबसे शोषित वर्ग संविदा कर्मचारी वर्ग है, चाहें वह आंगनबाड़ी हों आशाबहुएं या शिक्षामित्र हों। न तो उन्हे सही मानदेय मिल पा रहा है और न ही उनकी सेवाओं का स्थाईकरण हो पा रहा है। बोले कि उनकी आवाज को उठाया जाएगा और उन्हें न्याय दिलवाया जाएगा।

 (घुँघचाई से लोकेश त्रिवेदी की रिपोर्ट)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000