रेलवे कर्मचारी ने दलित महिला से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

स्थानीय पुलिस से निराश पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पूरनपुर,पीलीभीत। एक सप्ताह पहले रेल कर्मचारी द्वारा तमंचे के बल पर दलित युवती से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं की। परिणामस्वरूप आरोपी पीड़िता के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
तहसील कलीनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती के साथ शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारी ने 14 मार्च शाम 4 बजे तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। इस मामले की शिकायत 16 मार्च को माधोटांडा थाने में की गई।

थाना पुलिस ने चौकी पर जाने की सलाह दी। चौकी पर पहुंची तो थाने में मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर उसे टरका दिया गया। कार्रवाई ना होने से आरोपी युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। कार्रवाई न होने से आरोपी खुलेआम घूम रहा है। इससे युवती और उसका परिवार काफी सहमा हुआ है।

रिपोर्ट-कपिल गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000