
कृभकों ने स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 4 निर्धन महिलाओं को सौपीं सिलाई मशीनें
पूरनपुर। आज दिनांक 18.12.2021 को कृभको पीलीभीत द्वारा अंगीकृत ग्राम देवीपुर पर आय वृद्धि/किसान सभा एवं पेय जल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष दीक्षित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पूरनपुर थे।
आय वृद्धि कार्यक्रम के अन्तर्गत गांव की चार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन का वितरण कर स्व आय सृजन हेतु प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही प्रेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत कृभको पीलीभीत द्वारा स्थापित इण्डिया मार्का हैन्डपम्प का उदघाटन मुख्य अतिथि व्दारा किया गया ।
इस अवसर पर डा. राजीव मिश्रा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पूरनपुर

अनिल कुमार गौतम सहायक विकास अधिकारी कृषि पूरनपुर,
विकास सिंह क्षेत्रीय प्रतिनिधि कृभको पीलीभीत,
डी सी शुक्ला विक्रय अधिकारी कृषक भारती सेवा केन्द्र पूरनपुर, ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरूषों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

