घर में चोरी कर दीवार फांद भाग रहे चोर को दबोचा, पुलिस को सौंपा

पूरनपुर: घर में घुसने के बाद चोरी करके दीवार फांद भाग रहे चोर को परिजनों ने मोहल्ले वालों के सहयोग से दबोच लिया। चोर की जमकर धुनाई लगाने के बाद परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
नगर के ही मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी अनीश खान पुत्र अच्छन खान बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। तभी रात 2 बजे एक चोर दीवार फांद कर उनके घर में घुस आया। परिजनों को सोता देख चोर ने घर में रखा गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपी सिलेंडर सहित अन्य सामान दीवार फांद कर लेकर जा ही रहा था कि उधर से गुजर रहे मोहल्ले के ही फुरकान खान ने चोर को देख लिया। शोर शराबा करने पर परिजन व मोहल्ले के दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने चोर को मौके पर ही दबोच कर उसकी जमकर धुनाई लगा दी। पकड़े गया चोर नगर के ही मोहल्ला इंद्रनगर का रहने वाला दिलदार पुत्र शमशेर खान है। सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपी चोर सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000