
आधी रात घर में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर नाखूनों से मुंह नोचा, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर: गांव के ही आरोपी ने आधी रात घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया महिला के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई लगाई। दुष्कर्म में सफल आरोपी ने अपने नाखूनों से महिला का मुंह नोच डाला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला व उसका पति दिव्यांग हैं। 13 जनवरी की रात महिला अपने घर में सो रही थी। पड़ोस के ही कमरे में उसके परिवार के अन्य लोग भी सो रहे थे। रात 11 बजे गांव का ही आरोपी रामबहादुर बुरी नीयत से महिला के घर में घुस आया। आरोपी ने चारपाई पर सो रही दिव्यांग महिला को दबोच लिया। आरोपी महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चीखने पर आरोपी ने कपड़े से उसका मुंह दाब लिया। इसके बाद आरोपी महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने महिला का मुंह व शरीर नाखून से नोच डाला। भनक लगने पर महिला की दादी के जागने पर आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रिपोर्ट शैलेंद्र शर्मा व्यस्त
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें