युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर गले लगाई मौत, कारण का पता नहीं
घुंघचाई। अज्ञात कारण के चलते किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया परिजनों को जानकारी हुई तो उसे उपचार के लिए सीएससी भेजा गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। चौकी क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी एक ग्रामीण की 5 पुत्रियां हैं जिनमें से दो की शादी हो पाई थी शेष अविवाहित थी परिजन घर से बाहर थी अज्ञात कारणों से किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो मामले की जानकारी परिवार के लोगों को ही आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएससी पूरनपुर ले जाया गया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीलीभीत रेफर कर दिया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को हुई तो उसको पीएम के लिए भिजवाया गया। अचानक ही घटना से परिवार के लोग काफी परेशान है। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि युवती ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। किन कारणों से उसने जहरीला पदार्थ खाया है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

