
दुर्घटना में घायल पत्रकार आलोक मिश्रा ने दम तोड़ा, शोक की लहर दौड़ी
पूरनपुर। बंजरिया निवासी पत्रकार आलोक मिश्रा का आज सुबह लखनऊ के अस्पताल में निधन हो गया। उनका चार-पांच दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। पुरनपुर व पीलीभीत के बाद बरेली में उपचार हुआ परंतु हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया। जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाज सेवियों व अन्य लोगों ने आलोक मिश्रा के निधन को अपूर्णीय छति बताया है। उनका शव आज शाम तक बंदरिया स्थित गांव पहुंचेगा जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। आलोक के पीछे पत्नी व दो बच्चे हैं जिनकी बेहतर परवरिश को लेकर भी समस्या खड़ी हो गई है।



