
गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया जागरूकता प्रदर्शनी का उद्घाटन
पीलीभीत। “मेरी माटी मेरा देश” विषय पर चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार , राज्यमंत्री ,उत्तर प्रदेश सरकार ने किया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, बरेली द्वारा पीलीभीत जनपद के अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। मुख्य अतिथि संजय सिंह गंगवार , राज्यमंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदर्शनी का अनावरण व अवलोकन किया। सभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जी ने सभा को पंच प्रण की शपथ दिलाई और छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
क्षेत्रीय प्रदर्शन अधिकारी सागर कुमार ने बताया कि “मेरी माटी मेरा देश” मिट्टी को नमन , वीरों का वंदन विषय पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करायी गयी साथ हीं वसुधा वंदन के तहत पौधारोपण भी किया गया । आजादी का अमृतकाल से संबंधित संगोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी और पोस्टर, स्टिकर, पैम्फलेट व न्यू इंडिया समाचार की प्रति वितरित की गयी। आयोजित प्रदर्शनी और प्रतियोगिताओं में इन्ट्री नि:शुल्क है । आयोजन का समापन 22 अगस्त को होगा। कार्यक्रम का संचालन उदय भान सिंह ने किया।
जानकारी उपलब्ध कराने हेतु नेहरू युवा केंद्र और सामेकित बाल विकास परियोजना, पीलीभीत के स्टाल लगाए गए।
कार्यक्रम में उपासना शर्मा, प्रधानाचार्या, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, युगल किशोर सांगुड़ी , जिला कार्यक्रम अधिकारी, समेकित बाल विकास परियोजना, पीलीभीत , राजेन्द्र यादव, सीडीपीओ, अमरिया व वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम बाजपयी उपस्थित रहे ।

