चंद्रयान 3 की लेंडिंग पर पूरनपुर के युवाओं का तिरंगा चौक पर जश्न, नेकी की दीवार और बजरंगदल ने भी किये आयोजन

चंद्रयान-3 की चाँद पर सफल लैंडिंग होने पर पूरनपुर के युवाओं ने तिरंगा चौक पर एकत्रित होकर मनाया जश्न।

यह भी पढ़ें

चंद्रयान 3 को कवियों की कल्पनाओं ने भी दिया हौसला, जानिए किस कवि ने किस अंदाज में पेश कीं शुभकामनाएं

https://samachardarshan24.com/39331/

जोरदार आतिशबाजी करते हुए लगाए भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारे साथ ही एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई।

इस लिंक से देखें वीडियो-

https://youtube.com/shorts/40Dfxez0Vxk?si=mG_EI6ZcXDlAA3D2

इस अवसर पर गौरव गुप्ता, अनुभव सनाढय, विशाल वर्मा,आलोक शंखधार, अमित कुशवाहा,नितिन वर्मा स्वर्णकार,मुकेश वर्मा,सौरभ सक्सेना,अनुज कुमार गुप्ता,उदित सिंह, गौरव जायसवाल,हरिओम पाण्डेय, मानस शुक्ला,विवेक तिवारी,अंकित कुमार,श्रेय सिंह, प्रदीप कुमार ठाकुर ‘मुखिया’, मयंक गुप्ता व अन्य कई युवा जन उपस्थित रहे।

नेकी की दीवार संस्था द्वारा चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर मनाया गया जश्न

पीलीभीत की पूरनपुर तहसील क्षेत्र में नेकी की दीवार संस्था द्वारा चंद्रयान 3 को लेकर सफलता पर पूर्वक लैंडिंग को लेकर भगवान से प्रार्थना की गई वहीं दूसरी तरफ जब चंद्रयान 3 की लैंडिंग सफलतापूर्वक 6:04 पर होने जा रही थी तो नेकी की दीवार के संस्था के संस्थापक गुरुमेल व उनकी संस्था के सदस्यों द्वारा भगवान से चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे थे वहीं आपको बता दें दूसरी तरफ जब चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो गई उसके बाद नेकी दीवार के

संस्थापक गुरमेल सिंह द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ और आतिशबाजी करते हुए चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया गया।

चंद्रयान 3 की सफलता हेतु हुए धार्मिक अनुष्ठान

पूरनपुर। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए आज विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। मस्जिद अलखजरा में दुआ की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान लोगों के जलपान की व्यवस्था भी की गई। पूरनपुर के बड़े हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन राष्ट्रीय बजरंगदल के बैनर तले हुआ।

इस लिंक से सुनें-

https://youtu.be/QUAKhHu4Oyc?si=myZ1YP76P_Q7OZhn

इसमें भाकियू नेता चैतन्य देव मिश्रा, हिन्दू वाहिनी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी मोहित, इंदुधर दीक्षित, सत्यनारायण मिश्रा, अभिषेक दीक्षित, शिवम भदौरिया, रूम सिंह यादव आदि रहे। आरती पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
अन्य स्थानों पर भी धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image