पीलीभीत सड़क हादसा : भाजपा कार्यालय के चौकीदार सहित दो की मृत्यु, महिला मरणासन्न

पीलीभीत। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर भाजपा कार्यालय के सामने आज शाम हुए हादसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में चौकीदार सहित तीन लोगों को ट्रक में कुचल दिया था जिसमें से चौकीदार व एक अन्य ग्रामीण की मृत्यु हो गई और ग्रामीण की पत्नी गंभीर घायल बनी हुई है जिसे उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से मरणासन्न होने पर महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक सूबेदार (65) बरहा का है। उसकी पत्नी हेमबती (60) गम्भीर घायल है।भाजपा कार्यालय के चौकीदार रामचंद्र (60) की भी मृत्यु हो गई। वह ग्राम इबरा बरखेड़ा निवासी था।बताया जा रहा है कि ट्रक गोला से माल भरकर रूपपुर कमालू की अनुपम मिल पर जा रहा था, शायद किसी वाहन को बचाने में वह अनियंत्रित होकर उलटी साइड में पलट गया। पुलिस को भरा ट्रक ट्रक सीधा करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस लिंक से देखें वीडियो-

https://youtu.be/FumgaoMgqzw?si=sQ-dWGRwL4E-ZkW7

दो क्रेनें उसे हिला भी नहीं पा रही थीं जिस पर और क्रेन बुलाई गईं। इसको लेकर हाइवे पर कई घंटे जाम लगा रहा। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000