राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी अनुचित, करेंगे आंदोलन : कुलविंदर गिल

पीलीभीत। एक महत्वपूर्ण बैठक किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुलविन्दर सिंह गिल के निवास पर हुई जिसमें श्री गिल ने बताया कि दिनांक 28/9/2023 को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चैयरमैन सुखपाल खैरा जी को पंजाब पुलिस ने राजनैतिक द्वेष वश सरकार के इशारे पर परेशान करने की नीयत से उनके आवास से सुबह 6 बजे गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण 2018 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में एक मामले में दर्ज केस सम्बन्धी कार्यवाही बताया जा रहा है,
जवकि मा.सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में खैरा जी पर लगाये गए सभी आरोपो को खारिज कर दिया था।
 सुखपाल खैरा पर कल की गई कार्यवाही विधिविरुद्ध प्रतीत होती है।
अगर पुलिस द्वारा दो दिनों के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को रिहा नहीं किया गया तो किसान कांग्रेस सभी जिलों में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे और अगर जरूरत होती है तो पंजाब विधानसभा का घेराव भी उत्तर प्रदेश किसान सभा करेगी।

अपील

अतः आप सभी से अनुरोध है कि उक्त असंवैधानिक गिरफ्तारी व राजनैतिक द्वेषपूर्ण कार्यवाही का सभी कांग्रेसी पुरजोर विरोध करें।

आपका
कुलविन्दर सिंह गिल
महासचिव उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस
दिनांक 30-09-202

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image