
नौमी पर देव शक्तियों को समर्पित की गई “कलियुग के भगवान” पुस्तक, लाइव देखिये किस अंदाज में हुआ रचनाकार का सम्मान
पीलीभीत। कलियुग के भगवान पुस्तक का आज नवमी पर देव अर्पण किया गया। पूरनपुर की अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्ति धाम
मंदिर में पुजारी पंडित अनिल शास्त्री एवं उनकी टीम ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पुस्तक देव शक्तियों को समर्पित कराई। लाइव देखिए किस अंदाज में हुआ कार्यक्रम-
अब देखिए पुस्तक के लेखक पत्रकार सतीश मिश्र “अचूक” ने इस तरह देव शक्तियों को समर्पित की पुस्तक-
इस अवसर पर आचार्यों ने पुस्तक के रचनाकार सतीश मिश्र को मंदिर में पीत वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया-
इस मौके पर पंडित राम आसरे शर्मा, कथावाचक नवल किशोर शास्त्री, पंडित अनिल शास्त्री, पुनीत शास्त्री, अनुज शास्त्री, देवेश, राजेन्द्र, अखिलेश, विपिन मिश्र, शिवम मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रसाद पाया। कवि व कृति के यशस्वी होने की प्रार्थना देव शक्तियों से की गई। कलियुग के भगवान की धार्मिक व आध्यात्मिक रचनाओं का सस्वर गायन वाचन भी मंदिर में सभी ने मिलकर किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें