उदयकरनपुर के गुरुद्वारा में डाला गया लेंटर, संगत ने मन से की सेवा

पूरनपुर। उदयकरनपुर स्थित गुरुद्वारा की छत का लेंटर

बाबा घोला सिंह व बाबा गुरनाम सिंह की अगुआई में आज गुरुवार को डाला गया।

इसमें सेवा कार्य करने के लिए इलाके की संगत एकत्र हो गई है। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इसमें श्रमदान किया। बच्चों, वृद्धो व माता बहनों में भी गजब का उत्साह था और वे निरंतर सेवा कार्य कर रहे थे। 10 हजार वर्ग फिट लेंटर महज 5 घंटे में पड़ गया।

सेवा कार्य की काफी अधिक सराहना भी हुई। सभी ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। माता बहनों ने इसमें सेवा की। इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं वीडियो-

https://youtube.com/shorts/0Zv4PWAgFLk?si=up4-VbwolrXU7AoU

इस लिंक से देखें एक और वीडियो-

https://youtu.be/Ljiu1JFlGUk?si=CZjOxx-X2B5WNxgu

वीडियो व फोटो साभार-श्रीकांत सिंह ढिल्लों व रंजीत सिंह रंधावा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000