
वेतन न मिलने से परेशान सहकारी मिल कर्मचारियों ने किया चीनी मिल बंद कराने का ऐलान
*पूरनपुर चीनी मिल के मास्टर रोल के कर्मचारियो ने बन्द करा दी चीनी मिल*
पूरनपुर (पीलीभीत) : आज पूरनपुर चीनी के मास्टररोल के कर्मचारियो ने चीनी मिल को पूरी तरह से बन्द कराने का ऐलान कर दिया है। इनका आरोप है की उन लोगो की कई महीने से पगार नही मिली है। चीनी मिल अधिकारियो से वे लोग कई बार मिले लेकिन चीनी मिल प्रशासन ने आश्वासन दिया लेकिन इनका आश्वासन पूरा नहीं हो सका। मास्टर रोल के 150 कर्मचारी है। इन लोगो का कई महीने से वेतन नही मिला। इन लोगो की परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते इन लोगों ने आज शुक्रवार को चीनी मिल बन्द कराने के लिए चीनीमिल मे इक्कठा हो गए और जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक काम पर नही जाएगे। कहा कि हम लोग अपना घर का खर्च कैसे चलाएंगे। आज इन लोगों ने चीनी मिल बंद कराने का पूरा मन बना लिया है। जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक वे लोग धरना-प्रदर्शन चीनी मिल मे ही करेगे और मिल चलने नही देगे। कुछ देर बाद वे लोग चीनी मिल को बंद कराएंगे। उनका आरोप है कि कई माह का जब तक वेतन नहीं मिल जाता जब तक चीनी मिल को वे लोग चलने नहीं देंगे। यह जानकारी मास्टर रोल के कर्मचारी राम शर्मा ने दी।
रिपोर्ट- राजकुमार राठौर